गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर गोपेश्वर नगर के रामलीला मैदान से पुलिस लाइन तक पथ संचलन किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड और मंडल स्तर पर शताब्दी वर्ष के विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को गोपेश्वर में पथ संचलन किया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष होने वाले गतिविधि के साथ विगत वर्ष की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य वक्ता पूर्व प्रांत संघ चालक डा राकेश भट्ट ने कहा संघ के 100 वर्ष पूरे होने में सभी स्वयं सेवकों का बड़ा योगदान रहा है। स्वयंसेवियों के समर्पण की एक जीती जगती मिसाल आज भी कायम है। राष्ट्र को परम वैभव पर लेजाने के लिए स्वयंसेवी संकल्पित हैं। इस अवसर पर जिला संघ चालक राजेंद्र प्रसाद पंत, नगर संघ चालक महेंद्र, जिला प्रचारक अमित, नगर कार्यवाह अनिल वासुदेव, नगर प्रचार प्रमुख राकेश, नगर प्रचारक दिनेश तथा वैचारिक संगठनों के सभी स्वयं सेवक मौजूद रहे।
आरएसएस स्वयंसेवियों का गोपेश्वर में पथ संचलन
