पोखरी में चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग मेला आज से

पोखरी में चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग मेला आज से

गोपेश्वर। नगर पंचायत पोखरी के सौजन्य से आयोजित होने वाला सात दिवसीय चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
मेले के जनक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि महान कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल के नाम पर आयोजित होने वाले इस मेले को इस बार भव्य और विस्तृत स्वरूप दिया जाएगा। मेले में रात्रि के समय ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, दिन में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी।उन्होंने कहा कि यह मेला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का सामूहिक आयोजन है। मेले का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेले के आयोजक सोहन लाल ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें लगाने के लिए बाहरी क्षेत्रों से व्यापारी पोखरी पहुंच चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *