चमोली जिले में 23 से ईवीएम-वीवीपैट की फस्र्ट लेवल चेकिंग

चमोली जिले में 23 से ईवीएम-वीवीपैट की फस्र्ट लेवल चेकिंग

गोपेश्वर। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत चमोली जिले में 23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की फस्र्ट लेवल चेकिंग होगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद चमोली में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 23 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। बैठक में एफएलसी की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में एफएलसी का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी चेकिंग जारी रहेगी। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न की जाएगी। बताया गया कि यदि किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहता है तो संबंधित दल को पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
एफएलसी में शामिल होने के लिए राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को अपने नवीनतम दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, पार्टी अध्यक्षध्महासचिव का अधिकृत पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड की प्रति तथा मोबाइल नंबर गुरूवार तक जिला निर्वाचन कार्यालय मंें उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके आधार पर प्रतिनिधियों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ईवीएम वेयरहाउस के एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने मोबाइल फोन निर्धारित काउंटर पर जमा करने होंगे। हॉल में एक समय में अधिकतम तीन मोबाइल फोन की अनुमति होगी। इनमें दो मशीनों की स्कैनिंग तथा एक ईसीआई के इंजीनियरों के उपयोग के लिए निर्धारित रहेगा।
मौजूदा दौर में चमोली जिले में 1,130 बैलेट यूनिट (बीयू), 1,400 कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा 1,294 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस के मदन लोहनी, भाजपा के विनोद कनवासी, सीपीएम के ज्ञानेंद्र खंतवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *