हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग आगाज

हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग आगाज

गोपेश्वर। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा झुमैला ने लोगों का मन मोहा।
पोखरी ब्लाॅक मुख्यालय पर बुधवार को 20वें हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ. बृजमोहन खाली, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती व जिपंस एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले के शुभारंभ से पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी और एबीएम इंटर कॉलेज पोखरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विनायकधार से गोल मार्केट होते हुए मेला मैदान तक प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। इंटर कॉलेज आली की छात्राओं ने शिव स्तुति प्रस्तुत की जबकि ग्राम पंचायत बल्ली की महिलांें ने झुमैला की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को अभिभूत किया।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बृजमोहन खाली ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि मेले परंपराओं को संरक्षित करने के साथ ही आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने मेले के सफल संचालन के लिए सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग को जरूरी बताया। मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह मेला अपने 20 वें वसंत में पहुंच गया है जो पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि मेले में दिन के समय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में जाने-माने कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने मेला मैदान में लगाए गए विभागीय स्टालों और दुकानों का उद्घाटन किया। वहीं, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं तथा अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह ने वन पंचायत सरपंचों को सम्मानित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और वनों की सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधारानी रावत, नगराध्यक्ष अमर सिंह रावत, रंजना रावत, सत्येंद्र बुटोला, माहेश्वरी देवी, फतेराम सती, सतू नेगी, गिरीश किमोठी, जितेंद्र सती, रमेश चैधरी, कुंवर सिंह चैधरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी के प्रधानाचार्य गंभीर असवाल, राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ के प्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत, रेखा पटवाल राणा, पुष्पा नेगी, पूनम रानी नेगी, लता कोहली, सुमन लता सती, माला कंडारी, महिपाल रावत, डॉ. सत्येंद्र भंडारी, संदीप नेगी, प्रदीप चैहान, बीआर चैधरी और प्रदीप पुरोहित समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, व्यापारी और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टीपी सती और ब्रह्मानंद किमोठी ने सयंुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *