नो-फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा

नो-फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में नो-फ्लाई जोन में ड्रोन को उड़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया।
श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस लगातार अलर्ट मोड़ में है। धाम क्षेत्र में नो-फ्लाई जोन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छतीशगढ़ के अंबिका निवासी ऋषभ द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम के प्रतिबंधित नो-फ्लाई जोन में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया जा रहा था। मौके पर मुस्तैद बद्रीनाथ पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन की उड़ान रुकवाई और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धाम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि नो-फ्लाई जोन में बिना अनुमति ड्रोन न उड़ाएं और स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *