गोपेश्वर। शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने 24 अक्टूबर को सीएम आवास कूच का ऐलान किया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, जिला मंत्री मुकेश सिंह नेगी तथा कोषाध्यक्ष पे्रम सिंह फस्र्वाण ने कहा कि 24 अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति तथा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके तहत 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर परेड़ ग्राउंड देहरादून से मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कहा कि शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता में छूट मिलनी चाहिए। बताया कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व सभी शिक्षकों/औपबंधिक शिक्षकों को समय-समय पर लागू नियम व सरकार द्वारा लागू नितियों से सेवा में आए शिक्षकों को लम्बी सेवा के बाद सेवा में सेवा में बने रहने व पदोन्नति हेतु टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाना चाहिए। कहा कि आरटीई अधिनियम 2009 में टीईटी प्रथम नियुक्ति के लिए अर्ह पात्रता परीक्षा है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी लगातार मांग उठाई जा रही है। राज्य में 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक-कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद सुरक्षित भविष्य के लिए आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। उनका कहना है कि शिक्षकों से अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाना चाहिए। मौजूदा दौर में कक्षा शिक्षण के अलावा अन्य नाना प्रकार के कार्यो के साथ दर्जनों आॅनलाइन एप्प के माध्यम से कोर्स करने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे पाठ्यक्रम प्रभावित हो रहा है। आॅनलाइन कोर्स में विलंब से आए दिन शिक्षकों को वेतन रोकने जैसे फरमान जारी हो रहे हैं। संघ ने इस आशय का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को भी दिया है। इसमें शिक्षकों के सामूहिक अवकाश का उल्लेख किया गया है।
टीईटी से मुक्ति को शिक्षकों का 24 को सीएम आवास कूच
