नेपाल आपदा को हेल्पलाइन जारी

गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन नेपाल आपदा को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इसके चलते प्रभावित नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी कर दी गई है।
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए चमोली जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के नागरिकों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया कि नेपाल में आई इस भीषण आपदा से यदि जनपद चमोली का कोई नागरिक प्रभावित हुआ है या किसी परिजन/व्यक्ति के प्रभावित होने की जानकारी है, तो सहायता एवं सूचना के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-01372-251437, 9068187120, 7579004644 ।
जिला प्रशासन ने चमोली के नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में आपदा से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। इससे आवश्यक सहायता एवं समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *