चंडिका की डोली आज वन्याथ यात्रा को गर्भगृह से बहार निकलेगी

गोपेश्वर। पोखरी ब्लाॅक के चमेठी गांव में 84 गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की नौ माह तक चलने वाली वन्याथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के अवसर पर मां चंडिका के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवमी के दिन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।मां चंडिका के मंदिर में नवरात्र के दौरान हरियाली रोपित की गई है। प्रतिदिन विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। मां के दर्शन के लिए धियाणियां, रिश्तेदार और दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर अपनी मनौतियां मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में रोपित हरियाली को उखाड़कर श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इस दौरान मां चंडिका अपने भक्तों पर अवतरित हुईं और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। देवी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
मंगलवार को दशमी के दिन पूजा-अर्चना के बाद मां चंडिका अपने गर्भगृह से बाहर निकलेंगी और नौ माह तक चलने वाली वन्याथ यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगी। क्षेत्र के 84 गांवों की आराध्य देवी की इस धार्मिक यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्रह्म गुरु दीपक कुँवर, भगवंती जोशी, राजेश कांडपाल, देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत, महासचिव भरत बिष्ट, कोषाध्यक्ष कुँवर सिंह चैधरी, दीपक चैधरी, मातबर सिंह रावत, राजेंद्र पंत, अनंतराम भट्ट, महिधर पंत, मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद पंत, मयंक पंत, संदीप पंत, मंदोदरी पंत, महिला मंगल दल की अध्यक्ष पुष्पा पंत, गजेंद्र दीवान, फतेराम सती, आनंद सिंह रावत, आशा देवी, बबीता देवी, पुष्पा देवी और विशेश्वरी पंत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *