भू-धंसाव प्रभावित इलाकों का जेसीईओ ने लिया जायजा

भू-धंसाव प्रभावित इलाकों का जेसीईओ ने लिया जायजा

गोपेश्वर। राज्य आपदा प्राधिकरण के सयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जेसीईओ) दिनेश पुनेठा कर्णप्रयाग में बीते कुछ सालों से लगातार हो रहे भू-धंसाव के हालातों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत मानसूनी सीजन में लगातार होती बारिश के बीच पुनेठा ने कर्णप्रयाग के भू-धंसाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के बहुगुणानगर, सुभाषनगर, अप्पर बाजार, ईड़ा बधाणी आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण कर सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों की लागत स ेचल रहे ट्रींटमेंट कार्यो का भी जायजा लिया। आपदा प्रभावितों से उन्होंने हालातों की भी जानकारी ली। आपदा प्रभावितों ने भू-धंसाव से निजी परिसंपत्तियों के नुकसान के बारे में भी अपनी व्यथा सुनाई। बताया कि आपदा प्रभावितों की समस्या और भू-धंसाव के कारण हुए नुकसान तथा आपदा से उत्पन्न स्थिति की रिपोर्ट आपदा सचिव के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
सयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनेठा का कहना था कि भू-धंसाव के ट्रींटमेंट के कार्यो में तेजी लाने पर जोर दिया जाएगा। प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण की भी जोरदार पहल की जाएगी।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, सिचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल, कनिष्ठ अभियन्ता सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, आपदा प्रभावित पुष्कर रावत, कमला रतूड़ी, सभाषद, हरेंद्र बिष्ट, बीपी सती समेत एनएच के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *