गोपेश्वर। जनपद में चलाए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत गर्भवती की गोद भराई अभियान चलाया गया।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आंगनबाड़ी केंद्र सुभाषनगर-1 में आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगन का मिलन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अन्य लाभार्थियों को पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं का लाभ देने की जोरदार पहल की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक कर एक अभिनव पहल की जा रही है। कहा कि इससे पात्र लोगों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिल सकेगा।
आंगन मिलन कार्यक्रम में जुटे काफी लोग
आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजया रावत ने गर्भवती की गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया। इनमें मल्ला नैग्वाड़ की सरिता, सुभाषनगर-2 की मंजू रावत, तल्ला नैग्वाड़ की लक्ष्मी सहायिका सरला अािद ने भी कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान सभासद दीपक बिष्ट, महिला मोर्चे की दीप्ती कोठियाल समेत अभिवावक व बच्चे मौजूद रहे।
सुभाषनगर में चला गर्भवती गोद भराई कार्यक्रम
