आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश को ट्रायल संपन्न

गोपेश्वर।उत्तराखंड के आवसीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपदीय ट्रायल संपन्न हो गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि खेल विभाग चमोली के तत्वाधान में आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया। इसमें बालकों के लिए फुटबाल, बाॅक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, वालीबाल, क्रिकेट तथा बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बाॅक्सिंग, बैडमिन्टन एवं हाॅकी खेलों में प्रवेश के लिये विभिन्न विकास खण्ड़ों की शिक्षण संस्थाओं से 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स में 8 बालक, 2 बालिका, फुटबाल में 14, क्रिकेट में 2, बैडमिन्टन में 4, वालीबाॅल में 3, बालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। राज्य स्तरीय चयन 15 एवं 16 सितम्बर को बाॅक्सिंग (बालक/बालिका) स्पोटर््स स्टेडियम पिथौरागढ़, बैडमिन्टन (बालक/बालिका) स्पोटर््स स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल, हाॅकी (बालिका) वन्दना कटारिया हाॅकी स्टेडियम हरिद्वार, एथलेटिक्स (बालक/बालिका) मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर (उधमसिंह नगर), फुटबाॅल (बालक/बालिका) पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून, वालीबाॅल (बालक) स्पोट्र्स स्टेडियम गोपेश्वर, क्रिकेट (बालक) पूर्णानन्द स्टेडियम मुनि-की-रेती में आयोजित किये जाएंगे। जनपद स्तर पर निर्धारित बैट्री टेस्ट एवं खेलों के स्किल टेस्ट के आधार पर बालक/बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिये किया गया है।
जनपदीय चयन/ट्रायल में रश्मि बिष्ट, सुरेश बिष्ट, प्रदीप कन्याल, केसी पंत, तनवीर अहमद, दिनेश बिष्ट, अतुल कुमार, संगीता नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *