भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गोपेश्वर/पोखरी। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कुंड स्थित शहीद पार्क में पं. पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पं. पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्र निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान करते हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडे, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ प्रणाली रमेश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पं. पंत के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस दौरान पं. पंत के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने कहा कि पं. पंत भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, संवैधानिक आदर्शों और जनसेवा के उच्चतम प्रतिमानों के प्रतिनिधि थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा चमोली ने कहा कि पंडित पंत का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान सह-संयोजक डॉ. श्वेता रावत, मुख्य शास्ता डॉ. शिवचंद सिंह रावत छात्र सायल, शिवम पंत, छात्रा निकिता, शिवानी और संतोषी ने पंडित पंत के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. शाजिया सिद्दीकी, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. आरती रावत, डॉ. प्रियंका घिल्डियाल, डॉ. सोहानी, डॉ. अनुपम, डॉ. केवला नंद, चन्द्रेश भट्ट, गुलशन कुमार और विजयपाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *