सीएम धामी ने गोपेश्वर नगर के लिए दी बड़ी सौगात

सीएम धामी ने गोपेश्वर नगर के लिए दी बड़ी सौगात

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर नगर के विकास के लिए बड़ी सौगात दी है। इसके तहत पालिका का नया कार्यालय भवन तो बनेगा ही अपितु नगरीय विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित होंगी।
नगर पालिकाध्यक्ष चमोली-गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि पिछले 15 जुलाई को गोपेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक सुविधाओं तथा नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। उन्होंने बताया कि सीएम की सभी घोषणाओं को शासन से हरी झड़ी मिल गई है।

नये कार्यालय भवन और तमाम योजनाओं को मिली हरी झंड़ी
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, पालिका के स्वामित्व वाले मार्गों एवं भवनों के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि, विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्किंग स्थलों का पालिका को हस्तांतरण तथा नगर पालिका के लिए नवीन एवं आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृति मिली है। कहा कि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर होगी। मार्गों और भवनों के पुनर्निर्माण से पालिका की परिसंपत्तियों को सुदृढ़ किया जा सकेगा। पार्किंगों के पालिका को हस्तांतरण से उनके संचालन एवं रखरखाव में सुधार के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं नगर के सुनियोजित एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके क्रियान्वयन से नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ ही अवस्थापना विकास, सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। उनका कहना था कि नवीन कार्यालय भवन बनने से पालिका की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दिए जाने से चमोली-गोपेश्वर के विकास को नई गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *