क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम

गोपेश्वर। चमोली जिले में शरदकालीन जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के बाॅलीबांल की बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में गैरसैंण विजेता तथा दशोली ब्लाॅक उप विजेता बना। अंडर-17 में दशोली विजेता तथा जोशीमठ ब्लाॅक उप विजेता रहा। अंडर-19 में कर्णप्रयाग विजेता तथा नंदानगर ब्लाॅक उप विजेता बना।
टेबल टेनिस बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में जोशीमठ प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-17 में भी जोशीमठ ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 में दशोली ब्लाॅक ने परचम लहराया। निर्णायकों में पूनम पुंडीर, शशि कला, गोविंद सकलानी, राकेश कुंवर, राकेश बिष्ट, प्रदीप भंडारी, लता झिंक्वाण, जयदीप झिंक्वाण, सीमा कुंवर, सुनीता कठैत, राजीव कंडारी, अभिषेक शर्मा, बलदेव सिंह, प्रदीप नेगी आदि शामिल रहे। इससे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उनका कहना था कि खेलो के जरिए ही बच्चे अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। संचालन जिला क्रीड़ा समन्वय केसी पंत तथा पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *