चमोली को मिले 6 नए बीडीओ, विकास की राह खुली

गोपेश्वर। चमोली जिले में अब खण्ड विकास अधिकारी के खाली पड़े पदों पर नियुक्ति से विकास की राह खुल गई है।
दरअसल चमोली जिले में खंड विकास अधिकारियों के पद खाली पड़े रहने से ब्लाॅक प्रभारी बीडीओ के हवाले चल रहे थे। अब शासन ने प्रोन्नति के जरिए खाली चल रहे पदों पर ख्ंाड विकास अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसके तहत जोशीमठ के बीडीओ पद पर मोहन प्रसाद जोशी, कर्णप्रयाग में शिव सिंह भंडारी की तैनाती की गई है। नंदानगर के बीडीओ पद पर चंद्र प्रकाश बलूनी, दशोली में कैलाश चंद्र रमोला, पोखरी में दिनेश सिंह नेगी तथा नारायणबगड़ में जितेंद्र सिंह नेगी की तैनाती हुई है। इस तरह अब खाली चल रहे पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति से विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
जोशीमठ के बीडीओ मोहन प्रसाद जोशी ने कहा कि वीबी राम जी व एनआरएलएम समेत तमाम योजनाओं के बेहतर संचालन पर जोर दिया जाएगा। कहा कि अब जनपद के सभी 9 विकास खंडों में पूर्णकालिक खंड विकास अधिकारियों की तैनाती से विकास कार्यो को गति मिलेगी। जोशीमठ में संडे मार्केट, भोजपत्र सेविनियर तथा पंच बदरी प्रसाद कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *