गुमशुदा नाबालिग बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

गुमशुदा नाबालिग बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

गोपेश्वर। नंदानगर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिगा को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 बतातें चलें कि बीते 22 अक्टूबर को वादिनी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर देकर बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी 19 अक्टूबर की रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में धारा 137(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की। गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ जनपद के बलुवाकोट थाना क्षेत्र के गुइंया गांव निवासी पे्रम प्रकाश(19) को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर उपनिरीक्षक नवीन पंवार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद भी कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *