पुलिस ने बदरीनाथ धाम से 29 भिक्षुओं को वापस लौटाया

पुलिस ने बदरीनाथ धाम से 29 भिक्षुओं को वापस लौटाया

गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने बदरीनाथ धाम में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए 29 भिक्षुओं को सुरक्षित लौटा दिया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, तीर्थ क्षेत्र की पवित्र व्यवस्था और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह सतर्क होकर चल रही है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में रह रहे 50 से अधिक साधु-संतों और भिक्षुओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पुलिसर्किमयों ने पूरी शालीनता और सम्मानपूर्वक संवाद स्थापित कर सभी से उनकी पहचान और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जुटाई।
एसपी ने बताया कि सत्यापन के दौरान 29 भिक्षुओं के पास पहचान से संबंधित वैध और पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना किसी असुविधा या बल प्रयोग के पूरी मानवीय गरिमा का ध्यान रखते हुए उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की है। कहा कि पुलिस की देखरेख में 29 भिक्षुओं को बदरीनाथ क्षेत्र से लौटाकर ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए भेज दिया गया है। बताया कि बदरीनाथ धाम में सत्यापन अभियान में तेजी लाई गई है। इसी के चलते अभियान को सख्ती से चलाया जा रहा है। इससे बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में हीलाहवाली नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *