कर्णप्रयाग तथा पोखरी ब्लाॅकों में तांबा, सीसा व जस्ता के भंडार: डीएम

कर्णप्रयाग तथा पोखरी ब्लाॅकों में तांबा, सीसा व जस्ता के भंडार: डीएम

गोपेश्वर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग तथा पोखरी ब्लाॅकों में तांबा, सीसा व जस्ता के भंडारा मिले है। इसके चलते अब इन संपदाओं को लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी पहल करनी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में खनिज ब्लाॅकों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा जनपद चमोली के कर्णप्रयाग एवं पोखरी क्षेत्रों में तांबा, सीसा एवं जस्ता के भंडार मिलने की पुष्टि की गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई देहरादून द्वारा जनपद चमोली के उक्त क्षेत्रों का अन्वेषण किया गया है। इसके चलते इन क्षेत्रों में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार पाए गए हैं।
भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया के तहत समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी खनिज ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति, सफल क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर इसके समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जनपद में इन क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण हेतु राजस्व, वन विभाग, सिंचाई, भूतत्व एवं खनिकर्म, आपदा प्रबन्धन, एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने समिति को जल्द अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है ताकि इस सम्बन्ध में समयपूर्ण कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान जिला खान अधिकारी अंकित चंद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, सिंचाई के सहायक अभियंता सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *