गोपेश्वर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के गलनाऊ के पास एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों में से एक की मौत तथा दूसरा घायल हो गया है।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। दूसरा युवक को खाई में गिरा था उसे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। उसे भी उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।
उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहाट, असम (25) को मृत घोषित किया गया। जबकि ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर, बिहार (25) को हल्की चोटें आई हैं। जिसका उपचार चल रहा है।
मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत
