डबल इंजन सरकार अनुसूचित जातियों का कर रही उत्थानःभारती

डबल इंजन सरकार अनुसूचित जातियों का कर रही उत्थानःभारती

गोपेश्वर। भाजपा अनसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने ही दबे कुचले लोगों को संविधान के जरिए हकहकूक प्रदान किए हैं।
डा. भीमराव सम्मान अभियान के तहत गोपेश्वर में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछडी जातियों की भलाई के उपक्रम में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार इन जातियों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कांग्रेस राज में इन जातियों की उपेक्षा होती रही। अब यह सब चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी जातियों को भाजपा से जुड़कर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, थराली विधायक भूपाल टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा की पूर्व गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरी लाल कन्याल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, हेमा तिवारी, उमा रावत, आनंद सैलानी, गीता देवी, बैजयंती देवी, आरती भगत, रोशन कोहली, भाजपा नगराध्यक्ष सतेंद्र असवाल समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *