बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला अपने बयान से पलटे

बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला अपने बयान से पलटे

गोपेश्वर। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला अब अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को बेवुनियाद बताया है।
बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साला कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा था कि विकास कार्यक्रमों में सबसे तरजीह बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र को दी गई है। विकास में सरकार ने दलगत भेदभाव का परिचय नहीं दिया है। इस तरह उन्होंने कार्यक्रम में सरकार की तारीफों के पुल बांध दिए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि भाजपा विधायकों के काम नहीं हो रहे हैं किंतु उनके द्वारा उठाई गई मांगों का तत्काल प्रभाव से समाधान किया गया है। विधायक के इस वक्तव्य के बाद सियासत गरम हो गई थी। अब इस मसले को लेकर विधायक अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके वक्तव्य को गलत रूप से प्रचारित किया जा रहा है।
विधायक बुटोला ने अपने व्यक्त में कहा कि सोशल मीडिया पर उनके वक्तव्य को अपवाह के रूप में प्रचारित किय जा रहा है। कहा कि बदरीनाथ की जनता ने ऐसा विधायक चुना कि सभी काम वह अपने बल पर करा चुके हैं। उनका कहना है कि जनता ने ऐसा विधायक चुना है जो सरकार को झुकाना जानता है। कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इंजीनियरिंग कालेज और नर्सिग खोला। बदरीनाथ मंदिर में चढावा चोरी मामले को भी उन्होंने उठाया। उन्होंने इस मामले में सीएम और धर्मस्व मंत्री को निशाने पर लिया। कहा कि उनके द्वारा मेडिकल कालेज, पोखरी उप जिला चिकित्सालय समेत तमाम मसलों को भी उठाया गया। इसके बावजूद सीएम ने कोई घोषणा न कर लोगों को निराश किया है। सरकार पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में सीएम की मौजूदगी पर उन्होंने अतिथि देवो भवः की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए वह इस मसले पर सरकार के समर्थन में नहीं है।
दूसरी ओर उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने कहा कि राज्य में कांग्रेस धीरे-धीरे भाजपा की गोद में बैठकर जनहित के मसलों से दूर होती जा रही है। जिस कांग्रेस को जनता ने मुख्य विपक्ष की भूमिका का दायित्व दिया था। वही आज भाजपा सरकार के कार्यों के गुणगान में लगी है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के से दो पहलु करार दिया। कहा कि दोनों दलों के इरादों को जनता समझ रही है। विधानसभा चुनाव में दोनों दलों को जनता करारा जबाव देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *