गोपेश्वर। चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पिटकुल की संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए परियोजना के कार्यों को जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया।
डीएम ने पिटकुल की संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए पिटकुल के अधिकारियों को निर्माणाधीन गतिमान परियोजनाओं के प्रस्तावित कार्य, अधिग्रहण, पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की कार्रवाई को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने मुख्य अभियंता को 132/66/33 केवी सबस्टेशन पीपलकोटी परियोजना में ग्राम हाट (हरसाड़ी) के ग्रामीणों के मसले को्र रिसॉल्व कर अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। सबस्टेशन नन्दप्रयाग में शासनादेश के अनुसार भूमि क्रय करने पर भी जोर दिया। सबस्टेशन ज्योतिर्मठ में लार के तहत गतिमान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रिपिंग एवं ब्रेकडाउन की समस्या को दूर करने पिटकुल के अधिकारियों को आवश्यक करने को कहा।
पिटकुल के मुख्य अभियंता मंतराम ने बताया कि सबस्टेशन पीपलकोटी, नन्दप्रयाग में शासनादेश निर्गत होने के बाद भूमि क्रय किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सबस्टेशन ज्योतिर्मठ में लार के तहत अधिग्रहण, पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की कार्रवाई जारी है।
ज्योतिर्मठ पिटकुल के अधीक्षण अभियंता बीएस रावत ने जानकारी दी कि सिमली में 66 केवी ट्रांसफार्मरों की स्थापना एवं 66 केवी लाईन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से जनपद चमोली की विद्युत आपूर्ति श्रीनगर के स्थान पर सिमली से होगी। इससे 66 केवी लाईन के ब्रेकडाउन की समस्या के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इस दौरान पिटकुल के अधीक्षण अभियंता महेश रावत, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एई सचिन सिलमाना, अवर अभियंता शूखीर चैहान आदि मौजूद रहे जबकि चमोली के एसडीएम आरके पाण्डेय, ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, कर्णप्रयाग के एसडीएम सोहन सिंह रांगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
पिटकुल के संचालित कार्यों को जल्द पूरा करने के डीएम ने दिए निर्देश
