गोपेश्वर। चमोली जिले में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों तथा कर्मचारियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 30 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी टिप्स दिए जा रहे हैं। एडीएम ने आगामी 2027 की जनगणना तैयारियों को लेकर अभी से तैयारियों पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य मकसद फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण तो देना ही है अपितु पहली बार डिजिटल तौर पर हो रही जनगणना की बारीकियों को भी सीखना है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसके तहत मोबाइल एप के माध्यम से सटीक डेटा संकलन, जीपीएस तकनीकी द्वारा गणना ब्लाॅक का सही सीमांकन, जाति और सामाजिक-आर्थिक डेटा की सही प्रविष्टि तथा सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल रिकार्ड प्रबंधन होगा।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी,, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशीला समेत फील्ड ट्रेनर्स एवं संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जनगणना के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण में दिए टिप्स
