कांग्रेस विधायक की मौजूदगी सीएम धामी का बड़ा गोल पोस्ट

कांग्रेस विधायक की मौजूदगी सीएम धामी का बड़ा गोल पोस्ट

गोपेश्वर। बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला की सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर सियासत गर्म हो गई है।
दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी गोपेश्वर के कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सीएम के पांच साला कार्यकाल की सराहना तो की है अपितु कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कई बार तालियां भी बजवाई। इसके चलते सियासत भी गर्म हो चली है।
वैसे देहरादून में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में परेड ग्राउंड की मंजूरी खारिज करने को लेकर कांग्रेसी सरकार की घेराबंदी में जुटे रहे। इसी दौरान बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला की गोपेश्वर में सरकार के कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर सियासी विश्लेषक इस मौजूदगी को निहितार्थ भी निकालने लगे है। वैसे कुछ लोग इसे राजनैतिक शिष्टाचार बता रहे है तो कुछ लोग इसके अलग ही निष्कर्ष निकाल रहे हैं। भाजपा के लोग तो लखपत बुटोला की मौजूदगी को अच्छा संकेत मान रहे है जबकि राजनैतिक विश्लेषक मित्र विपक्ष से विधायक की मौजूदगी से जोड़ रहे हैं। हालांकि तमाम सियासतदां कांग्रेस विधायक की मौजूदगी को सीएम धामी की एक बड़ा गोल पोस्ट मान कर चल रहे हैं। सियासत अब मामले को लेकर किस तरह करवट बदलती है। इस पर राजनैतिक विश्लेषकों की नजरें टिक गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *