गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के दान चढ़ावा प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित श्जन-जन के द्वार, जन-जन की सरकारश् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर दान राशि में अनियमितता या चोरी जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि घटना सामने आते ही सरकार ने गढ़वाल मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण देने की कोई नीति नहीं है। जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी को लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान जनता की भावनाओं और नियमों के अनुरूप किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जिले में 25 हजार महिलाएं श्लखपति दीदीश् बन चुकी हैं, जो सरकार की आजीविका योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 465 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लगभग दो हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के माध्यम से धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक हेली एंबुलेंस सेवा के माध्यम से चमोली के 76 मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 34 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पर्यटन, होम-स्टे और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री के पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए चमोली में मेडिकल कॉलेज, विकास प्राधिकरण के नियमों में शिथिलीकरण और पोखरी में उप जिला चिकित्सालय की स्थापना सहित विभिन्न मांगें उठाईं। नगर पालिका चमोली गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत सीएम के पक्ष में स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर काबिना मंत्री व चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, बलवीर घुनियाल, ऋषि प्रसाद सती, माधव सेमवाल, प्रेमसिंह राणा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, सीएम को-आर्डिनेटर दलबीर दानू, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में कोई नहीं बचेगा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
