सड़क के अभाव में डंडी से पहुंचाया बीमार को अस्पताल

सड़क के अभाव में डंडी से पहुंचाया बीमार को अस्पताल

 

पोखरी। स्वास्थ्य सुविधाओं बदहाली और सड़क सुविधाओं के अभावों की बानगी देखनी हो तो चमोली जिले में देखी जा सकती है। जहां मौजूदा दौर में भी मरीजों को इलाज के लिए डंडी के सहारे उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाया जाता है।

शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के सेरा मालकोटी के कुंवर सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और सड़क के अभाव में गांव के लोगों ने डंडी के सहारे चार किमी पैदल चलकर बीमार को सड़क तक पहुंचाया। सेरा मालकोटी के प्रधान राजेश भंडारी ने कहा कि गांव के बुजुर्ग कुंवर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। गांव में स्वास्थ्य सुविधा और सड़क के अभाव के कारण मजबूरन बीमार कुंवर सिंह को डंडी के सहारे गांव वाले चार किमी पैदल चलकर सड़क तक लाए। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने रोष व्यवक्त करते हुए कहा कि एक ओर सरकार गांव-गांव को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के दावे करती है किंतु दस वर्षों से संघर्षरत उनके गांव के लोगों को मौजूदा समय तक सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसी दशा में ग्रामीणों को समस्याओं से जुझना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *