एडीजी ने गैरसैंण में थाना और फायर यूनिट भवनों का लिया जायजा

एडीजी ने गैरसैंण में थाना और फायर यूनिट भवनों का लिया जायजा

 

गोपेश्वर। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने गैरसैंण में नवनिर्मित थाना भवन एवं फायर यूनिट भवनों का निरीक्षण कर गैरसैंण में पुलिसिंग एवं अग्निशमन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बताते चलें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरूवार को भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में गैरसैंण थाना भवन एवं फायर यूनिट भवन का लोकार्पण किया गया था। इसी क्रम में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन गैरसैंण में नवनिर्मित थाना भवन एवं फायर यूनिट भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में पुलिसिंग एवं अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन एवं फायर यूनिट भवन तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों भवनों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थओं का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिस थाना भवन में पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवनिर्मित फायर यूनिट भवन का निरीक्षण कर अग्निशमन सेवाओं से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं कार्यशील रखने पर बल दिया। कहा की इससे आमजन को बेहतर पुलिसिंग के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस दौरान चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार एवं गैरसैंण के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला समेत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *