शिक्षा निदेशक ने किया विद्यालय दर्पण पत्रिका का विमोचन

शिक्षा निदेशक ने किया विद्यालय दर्पण पत्रिका का विमोचन

गोपेश्वर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने राजकीय इंटर काॅलेज गमशाली-छिनका वार्षिक पत्रिका विद्यालय दर्पण का विमोचन किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक सिमल्टी ने विद्यालय दर्पण पत्रिका का विमोचन किया।

विमोचन समारोह में सिमल्टी ने कहा कि मौजूदा परिवर्तनशील शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ आत्मीय एवं भावनात्मक रूप से जुड़कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा यह पत्रिका विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद होगी। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने विद्यालय स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय में दीवार पत्रिका के साथ-साथ विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाना चाहिए।

इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत, अपर निदेशक प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, डायट के रवींद्र बत्र्वाल, जीआईसी गमशाली-छिनका के प्रवक्ता रवींद्र सिंह कंडेरी, राजकीय शिक्षक संघ दशोली के अध्यक्ष धर्म सिंह चैहान, राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट तथा रेखा कंडेरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन डायट प्रवक्ता गजपाल राज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *