महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों की सरगर्मी

गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले के राजकीय महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है। इसके चलते दावेदार छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में लाने की मुहिम में जुट गए है। मतदान 29 सितंबर को होने जा रहा है।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचन जारी कर दी है। इसके तहत गुरूवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 26 को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 29 सितंबर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना के जरिए चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। प्राचार्य एमपी नगवाल ने बताया कि 29 को ही चुनाव परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
अधिसूचना जारी होते ही खासतौर पर एबीवीपी तथा एनएसयूआई के उम्मीदवार छात्र-छात्राओं को अपने-अपने प़क्ष में करने के लिए लाॅबिंग में जुट गए हैं। इसके चलते चुनावी सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया है।
पोखरी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में भी छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। यहा भी 29 सितंबर को मतदान होने जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. योगेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण ढ़ग से संचालित किया जाएगा। नामांकन के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए राहुल सिंह और शिवम पंत, उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या और रितिका, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए प्रियांशु नेगी, अखिल सिंह और आकाश, सचिव पद के लिए सूरज और कोमल, सहसचिव पद के लिए हिमांशी और रोनिका तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए महक और प्रियांशी ने नामांकन पत्र खरीदे। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. रीटा शर्मा ने छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *