हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

गोपेश्वर।   उच्च हिमालय में स्थित हेमकुंड साहिब तथा रूद्रनाथ की पहाडियों में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड़ लौट आई है।
दरअसल गुरूवार को मौसम ने यकायक करवट बदलनी शुरू की। इसके चलते झमाझम बारिश से निचली घाटी वाले क्षेत्रों में ठंड़ ने दस्तक दे दी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब तथा हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने से ठंड़ लौट आई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को प्रातः बारिश के साथ हेमकुंड साहिब बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए तीर्थ यात्री बर्फबारी के नजारे को देख अभिभूत हो उठे। बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए कौतुहल बना रहा। प्रकृति ने मानों अपने ही अंदाज में इस धाम को सजाकर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की हो।
श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे में मत्था टेककर दर्शन का पुण्य लाभ लिया। सीजन की पहली बर्फबारी का भी उन्होंने लुफ्त उठाया। श्रद्धालुओं का कहना था कि हेमकुंड साहिब-लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन के साथ पहली बार बर्फबारी का दीदार करने का भी उन्हें अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *