सिरों गांव की अंशिका ने अलकनंदा में लगाई छलांग

गोपेश्वर। दशोली ब्लाॅक के सिरांे गांव की अंशिका बिष्ट ने चमोली स्थित अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार सिरों गांव के हरेंद्र सिंह बिष्ट की 16 वर्षीय बेटी अंशिका ने चमोली पुल से अलकनंदा नदी में दोपहर करीब एक बजे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंचकर अलकनंदा नदी में सर्च तथा रेस्क्यू आॅपरेशन में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नदी के तेज बहाव के बीच युवती की तलाश करनी शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार अंशिका 28 अगस्त से अपने घर से लापता चल रही थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच सोमवार को उसके नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसडीआरएफ तथा पुलिस की सयुक्त टीम नदी के तटीय क्षेत्रों में सर्च अभियान में जुट गई है। हालाकि नदी का बहाव तेज होने के कारण राहत-बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस इस मामले की भी जांच में जुट गई है कि युवती के नदी में छलांग लगाने का कारण क्या हो सकता है। फिलहाल तो सर्च आॅपरेशन पर ही पुलिस का पूरा फोकस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *