कठूड़ की ज्वाला देवी 12 से देवरा यात्रा पर

गोपेश्वर। दशोली ब्लाॅक के कठूड़ गांव की ज्वाला देवी आगामी 12 सितबंर से केदारनाथ तथा बदरीनाथ धाम की देवरा यात्रा पर निकल रही है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियां चल रही है।
कठूड़ गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद मां ज्वाला देवी की उत्सव डोली आगामी 12 सितबंर को केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में कालीमठ तथा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ होते हुए बदरीनाथ धाम के प्रवास पर पहुंचेगी। बदरीनाथ धाम में दर्शन के प्रश्चात देव डोली वापस जोशीमठ तथा दशोली ब्लाॅक के नगरों तथा गांवों का भम्रण कर लोगों को आशीष देगी। उन्होंने ने सभी लोगों से देवरा यात्रा में प्रतिभाग कर मां ज्वाला का आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है।
बताया कि देवरा यात्रा के लिए जोरदार तैयारियां चल रही है। लंबे समय बाद आयोजित इस यात्रा को भव्य तथा दिव्य बनाने के प्रयास चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *