डाॅ. जसवंत लाल को मिला रांजीव गांधी गौरव अवार्ड

गोपेश्वर। भारतीय मानवाधिकार एशोसिएसन के जिलाध्यक्ष डाॅ. जसवंत लाल को रांजीव गांधी गौरव अवार्ड का खिताब मिला।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वाधान में देश की 85 प्रतिभाओं को रांजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय मानवाधिकार एशोसिएसन चमोली के जिलाध्यक्ष डाॅ. जसवंत लाल को भी यह अवार्ड हासिल हुआ है। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राजनीतिक सलाहकार हरपाल रावत, एआईसीसी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वय एवं विधायक चैधरी रोहताश वेदी, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ. एपी सिंह, रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय के चांसलर डाॅ. एचसी गणेेशिया के हाथों उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजना के क्रियान्वयन, वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता तथा भारत-नेपाल मैत्री को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। समाज में सकारात्मक सोच तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए अवार्ड प्रदान करते हुए आगे भी सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर मानव एकता एवं वैश्विक शांति को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एवं नेपाल के पहले उप राष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार डाॅ. कुलदीप प्रसाद शर्मा आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने डाॅ. जसवंत लाल को नेपाल की राजधानी काठमांडू में दिसंबर माह में प्रस्तावित सार्क देशों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के लिए भी आमत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *