महाविद्यालय की मांगो को छात्र नेता शिवम पंत भूख हड़ताल पर बैठे

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। इसके चलते छात्र नेता शिवम पंत ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र महाविद्यालय में एनसीसी की स्थापना, एमएससी कक्षाओं का संचालन शुरू करने, अंग्रेजी विषय में प्राध्यापक की तत्काल नियुक्ति, पुस्तकालय में एनईपी पाठ्यक्रम की आवश्यक पुस्तको की उपलब्धता, देवस्थान से महाविद्यालय तक पैदल मार्ग का सुधारीकरण, स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी की कक्षाओं का संचालन तथा महाविद्यालय के नाम से भव्य एवं स्थायी प्रवेश द्वार का निर्माण करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से क्रमिक अनशन पर बैंठे थे। इसके बाद भी मांगों का समाधान न होने पर अब छात्र शिवम पंत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। इस दौरान एबीवीपी के छात्रों ने आंदोलन स्थल पर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया एबीवीपी ने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र नेताओं का कहना है कि महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मांगों का समाधान आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रहित में संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान छात्र नेता सौरभ बर्तवाल ,हिमांशु रावत ,दिब्यांशु बत्र्वाल, अखिल बत्र्वाल, कुमारी महक, दिब्यांशी, बंदना समेत तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की उठाई गई अधिकांश मांगें शासन स्तर से संबंधित हैं। इसके बावजूद समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चस्तर पर ही प्रयास होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *