ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में हिफजा और श्रेय का दमदार प्रदर्शन

गोपेश्वर। केंद्रीय विद्यालय ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर की हिफजा ने स्वर्ण तथा श्रेय ने कांस्य पदक हासिल कर हुनर का प्रदर्शन किया।
बैंगलूरू में आयोजित बालिका वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर की हिफजा नूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। हिफजा नूर का चयन भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित एसजीएफआई चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। वह अक्टूबर माह में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली एसजीएफआई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालक वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर के ही श्रेय किमोठी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर लौटने पर जिला ताइक्वांडो समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की गई। समिति के अध्यक्ष शहबाज अहमद, उपाध्यक्ष उपासना डिमरी, कोच शुभम शाह समेत अन्य ने दोनों हौनहार खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *