सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में न हो हीलाहवाली: डीएम

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में न हो हीलाहवाली: डीएम

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
सीएम हेल्पलाइन से संबधिंत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि हर प्रकरण की शिकायतों का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। बैंठक में 36 दिन से अधिक समय से लंबित 16 प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर रहना चाहिए। उनका कहना था कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर प्रकरणों की निगरानी करेंगे।
डीएम गौरव कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए हेल्पलाइन पर प्राप्त हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा कार्रवाई की स्थिति को पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश भी दिए। कहा कि जिन प्रकरणों में विभिन्न विभागों के स्तर से समन्वय की आवश्यकता पड़ती है तो ऐसे मामलों में समन्वय बनाकर शिकायत कर समाधान जल्द करने के प्रयास होने चाहिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *