कम प्रगति वाले बूथों पर ध्यान देने को डीएम ने दिए निर्देश

कम प्रगति वाले बूथों पर ध्यान देने को डीएम ने दिए निर्देश

गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा करते हुए निर्वाचन अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों के उन मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जहां गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति 10 प्रतिशत से कम है।
डीएम ने अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन कार्य की नियमित निगरानी करने के को कहा। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक संसाधन बढ़ाने तथा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। तकनीकी जानकारी रखने वाले अधिक कर्मचारियों को अभियान से जोड़कर डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीता राम के साथ वधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *