शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंची, बुधवार को उद्धव व कुबेर भी बदरीनाथ पहुंचेगे

शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंची, बुधवार को उद्धव व कुबेर भी बदरीनाथ पहुंचेगे

गोपेश्वर। शंकराचार्य की गद्दी संग गरूड़ पर सवार होकर भगवान विष्णु बदरीनाथ धाम को चल पड़े हैं।
बताते चलें कि 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहुर्त में 6ः15 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसके चलते ज्योतिर्मठ से आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा संग रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती की अगुवाई में शंकराचार्य की डोली पांडुकेश्वर पहुंच गई है। इसके निमित्त नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा अर्चना के साथ आदिगुरू शंकराचार्य की पवित्र डोली तथा गरूड़ देवता की उत्सव मूर्ति प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई। पांडुकेश्वर पहुंचने पर लोगों ने पुष्पवर्षा से शंकराचार्य की डोली की आगवानी की।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि ज्योतिर्मठ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ समारोह पूर्वक देवडोलियां धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने दो किमी मार्ग तक देवडोलियों पर पुष्प वर्षा की। इससे पहले बीते शनिवार को ज्योर्तिमठ में तिमुंडिया वीर पूजन तथा गरूड़ छाड़ मेले में आगामी बदरीनाथ यात्रा के सफल शुभारंभ हेतु आशीष मांगा गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार 22 अप्रैल को योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी और श्री कुबेर जी, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। हालांकि गरूड़ जी की उत्सव मूर्ति बदरीनाथ धाम पहुंच गई है।
इसी क्रम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तेल कलश (गाडू घड़ा) लेकर संग चल रहे हैं।
इस दौरान नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चैहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, डीजीसी प्रकाश भंडारी, देवपूजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, सुभाष डिमरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, पुजारी सुशील डिमरी, राम प्रसाद थपलियाल, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत समेत तमाम धर्मावलंबी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *