प्रियांसी त्रिपाठी तथा मानसी तोपाल ने लहराया परचम

प्रियांसी त्रिपाठी तथा मानसी तोपाल ने लहराया परचम

गोपेश्वर। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रियांशी त्रिपाठी तथा मानसी तोपाल ने हुनर का प्रदर्शन कर जनपद में प्रतिभा का परचम लहराया।
दरअसल राजकीय इंटर कालेज टंगसा के शिक्षक सतेंद्र त्रिपाठी की बेटी प्रियांशी त्रिपाठी पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में अध्ययन कर रही थी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रियांशी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का परचम लहराया। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की छात्रा मानसी तोपाल ने भी 97.2 फीसद अंकों के साथ जनपद चमोली में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की छात्रा गुंजन नेगी ने 96.8 अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। पीस पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। इस विद्यालय के सभी 63 विद्यार्थी सफलता का परचम लहराने में सफल रहे। इनमें छह छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। एसजीआरआर गोपेश्वर तथा केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ का परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। एसजीआरआर के तीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए।
हाईस्कूल में टाॅप रहे छात्र-छात्राओं में पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय की मानसी तोपाल, पीस पब्लिक स्कूल के शुभ भंडारी, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की गुंजन, एसजीआरआर की अराध्या, पीस पब्लिक स्कूल के अवधेश पंवार, एसजीआरआर गोपेश्वर की भावना व आदित्य नेगी, पीस पब्लिक स्कूल की अंशिका, प्रणव किमाठी तथा अंशु कोहली शामिल है। इन्होंने 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किए।
दशोली ब्लाॅक के खल्ला गांव की प्रियांशी त्रिपाठी के शानदार प्रदर्शन से गांव में जश्न माहौल बना हुआ है। सभी लोगों ने इस सफलता का श्रेय माता अनसूया की कृपा दृष्टि को माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *