गोपेश्वर। जिला न्यायालय सभागार में नव चयनित पराविधिक कार्यकर्ता/अधिकार मित्रों का पुलिस प्रक्रिया के साथ साइबर अपराध व नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, क्षेत्राधिकार, गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया तथा पुलिस कस्टडी से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने जटिल कानूनी प्रावधानों को सरलता से समझाते हुए प्रतिभागियों को व्यवहारिक समझ विकसित की गई। साइबर सेल की ओर से प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रकार, इनसे बचाव के उपायों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में भी जानकारी देते हुए सभी को जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने को कहा गया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन पुनीत कुमार, रिटेनर अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।
