ओडर गांव के गजेंद्र सिंह ने मौत को लगाया गले

पत्नी तथा बेटे को धारधार हथियार से किया जख्मी, फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोपेश्वर। देवाल ब्लाॅक के ओडर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके तहत एक व्यक्ति ने पत्नी तथा बेटे को धारधार हथियार से घायल कर खूद मौत को गले लगा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज की सांय ओडर गांव के गजेंद्र सिंह ने पत्नी लक्ष्मी देवी (25) तथा बेटे मंयक (08) पर किसी बात को लेकर धारधार हथियार से हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों जख्मी हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। इसी दौरान गजेंद्र सिंह वहां से भाग निकला। ग्रामीण दोनों को देवाल लाए। देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया गया। कर्णप्रयाग में भी इलाज के पश्चात डाक्टरों ने दोनों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों का श्रीनगर में इलाज चल रहा है। मौके से फरार गजेंद्र सिंह की तलाश की गई तो गांव से पांच सौ मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पेंट को फांसी का फंदा बनाकर उसने मौत को गले लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर रख दिया है। परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी कहने की स्थिति नहीं हैं। इस घटना ने पत्नी तथा बेटे के ही अस्पताल में भर्ती होने के चलते तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही वास्तविक कारणों को खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *