शंकराचार्य के अपमान पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, पुतला फूंका

शंकराचार्य के अपमान पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, पुतला फूंका

गोपेश्वर। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ यूपी पुलिस और प्रयागराज मेला प्रशासन द्वारा अभ्रद व्यवहार करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका।
प्रयागराज में माघ स्नान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ पुलिसकर्मियों के अभ्रद व्यवहार पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। इस अवसर यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट तथा ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माघ मेले में मौनी अमावश्या पर्व पर प्रयागराज पुलिस तथा मेला प्रशासन ने सांस्कृतिक मर्यादाओं तथा सनातन मूल्यों को धत्ता बताकर हिंदुओं की आस्था पर सीधे तौर पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे सनातन धर्मावलंबियों तथा संत समाज और श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा हमला हुआ है। इस तरह की कृत्य को माफ नहीं किया जा सकता। इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व पीसीसी मेंबर अनिल कठैत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिक्वाण, युवा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित, विक्रम नेगी, मुकुल बिष्ट, प्रदीप नेगी, गोपाल रावत, रविंद्र बत्र्वाल, मदन सेमवासी, नारायण सिंह रावत, रूद्रसिंह भंडारी, यशवंत बत्र्वाल, जसपाल लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *