15 माह के मासूम को भी वक्त पर मिली मदद

15 माह के मासूम को भी वक्त पर मिली मदद

गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के अवसर पर 15 माह के मासूम को आॅक्सीजन की परेशानी आ खड़ी हो गई। पुलिस ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए बिना वक्त गवांए मासूम को डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। इसके बाद वह स्वस्थ हो गया।
दरअसल हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान पंजाब से अपने परिजनों के साथ पवित्र धाम आए महज 15 माह के मासूम सुर्खाब सिंह पुत्र जगजीत सिंह को अचानक ऑक्सीजन की कमी से परेशानी होने लगी। नन्हे बच्चे की तबीयत बिगड़ते देख परिजन घबरा उठे। ऊंचाई और दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बीच उस वक्त परिवार को सबसे ज्यादा जरूरत तत्काल मदद की थी। ऐसे नाजुक पल में चमोली पुलिस के जवानों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मासूम को श्री हेमकुण्ड साहिब स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। चिकित्सकों से मिले प्राथमिक उपचार के बाद मासूम स्वस्थ हो गया। समय पर मिली सहायता और उपचार के बाद बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मुश्किल घड़ी में चमोली पुलिस के जवानों द्वारा दिखाई गई तत्परता और अपनत्व से अभिभूत होकर परिजनों ने पुलिस जवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *