गोपेश्वर। पाकिस्तान से आये सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को बर्फीले रास्ते और फिसलन भरी राहें भी आस्था के आगे कदम नहीं थाम सकी। इसके चलते चमोली पुलिस श्रद्धालुओं का सहारा बनी।
पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे सहित अन्य यात्रियों को बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों पर पुलिस जवानों हाथ थाम कर सुरक्षित रास्ता पार कराकर सेवा व मानवता का धर्म निभाया।
श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बर्फबारी के बाद रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था। पैदल रास्ते पर जमी बर्फ और फिसलन के कारण श्रद्धालुओं को आवाजाही में जान हथेली पर रखकर करनी पड़ रहीं थी। इसके चलते चमोली पुलिस के जवान मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे।
पाकिस्तान से आये सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को कठिन और फिसलन भरे रास्तों पर जवान श्रद्धालुओं का हाथ थामकर उन्हें सावधानीपूर्वक रास्ता पार कराते रहे। इससे पाकिस्तान से आए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे सहित अन्य यात्रियों को भी पुलिस के जवानों का सहारा मिला। पुलिस के जवान हर कदम पर श्रद्धालुओं के साथ खड़े रहे इसके चलते श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा करने में दिक्कतों से निजात मिली।
पाकिस्तानी श्रद्धालुओं के लिए पुलिस बनी सहारा
