रामपुर तोक में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार

रामपुर तोक में अवैध भांग की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार

गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने देवाल ब्लाॅक के रामपुर तोक में 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर नशे पर कडा प्रहार किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के राज्य को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री) अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों की खेती के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसओजी चमोली, पुलिस चैकी देवाल, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने देवाल ब्लाॅक के रामपुर तोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।

अभियान के दौरान टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है और ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने, अपने आसपास उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने तथा क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एसओजी प्रभारी सतेन्द्र बुटोला ने स्थानीय लोगों को नशे तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे फर्जी केवाईसी अपडेट, बैंक/एटीएम बंद होने का झांसा, ऑनलाइन निवेश एवं ट्रेडिंग, फर्जी लोन, नौकरी का झांसा, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर एवं संदिग्ध लिंकध्फत् कोड के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान देवाल चैकी प्रभारी राकेश डिमरी, कॉस्टेबल सलमान समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *