एसआईआर में हेराफेरी पर वामपंथियों ने दिया धरना

गोपेश्वर। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर में हेराफेरी के खिलाफ वामपंथी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जुलूस प्रदर्शन कर धरना दिया।
माकपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय में एसआईआर में हेराफेरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि एसआईआर में हेराफेरी के चलते आम लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विरत कर चुनावी प्रक्रिया को धत्ता बताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी होनी चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो सघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान भरत सिंह कुवर, महेश आनंद जोशी, पूरन सिंह बुटोला, मदन मिश्रा, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मीना बिष्ट, अमित कुमार, सुनील कुमार, प्रियंका ढोंडियाल, संगीता देवी, गीता बिष्ट, गजे सिंह बिष्ट, अरुणा डनवासी, पुष्पा कीमोठी, देवेंद्र सिंह रावत आदि लोग धरने में बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *