गोपेश्वर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और कर्नाटक के उडुपी स्थित प्रसिद्ध पेजावर मठ के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया।
पेजावर पीठाधीश्वर श्री श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शयन आरती में भी प्रतिभाग किया। सभी देशवासियों की खुशहाली की मनौती भी मांगी। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल के दर्शनों से मन की शांति तो हुई ही अपितु वे अभिभूत भी हुए हैं।
भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के बाद उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की। बदरीविशाल का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह बसुधारा को रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने ब्रहमकपाल के पास अलकनन्दा नदी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार तथा मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया।
पेजावर मठ के पीठाधीश्वर ने किए बदरी विशाल के दर्शन
