विधायक मारपीट मामले में सरकार पर भड़की कांगे्रस 

गोपेश्वर। किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई मारपीट एवं दुर्व्यवहार मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

काग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच सरकार का पुतला फंूका। कांग्रेसियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के मतगणना स्थल पर भाजपा के लोगों ने कांग्रेस विधायक बेहड़ के साथ मारपीट कर लोकतंत्र का जनाजा निकाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना से लोकतंत्र पर करारा प्रहार किया गया है। कहा कि अब भाजपाई लोकतंत्र की परवाह किए बिना विधायकों को तक निशाना बना रहे हैं। इस घटना से लोकतंत्र भी शर्मसार हुआ है। उन्होंने मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

इस अवसर पर बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, ऊषा रावत, गोविंद सिंह सजवांण, डॉ विजय हिंदवाल, तेजवीर कंडेरी, भगत कनियाल, मदन लोहानी, जीडी हिंदवाल, धीरज बिष्ट,सोहन आर्य, शिवलाल आर्य,उदय सिंह रावत, संतोष गुसाईं, महेंद्र सिंह नेगी मन्नू, पीपलकोटी के सुनील हटवाल, गोपाल रावत, जयवीर नेगी, इंदू डुंगरियाल, इंदू बडवाल आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *