गोपेश्वर। भाई-बहिन के पे्रम तथा सौहार्द के पर्व रक्षाबंधन को चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तमाम लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर खुशहाली की मनौती मांगी।
बदरीनाथ, रूद्रनाथ, कल्पेश्वर, वंशीनारायण, अनसूया देवी समेत तमाम मंदिरों में रक्षाबंधन के पर्व पर भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान सभी लोगों ने खुशहाली की मनौती मांगी। भाई-बहिन के पे्रम के पर्व पर बहिनों ने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके चलते हर तरफ उमंग व उल्लास देखने को मिला।
वंशीनारायण मंदिर में भी तमाम भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की मनौती मांगी बताते चले की वंशीनारायण मंदिर सालभर में एक दिन के लिए ही रक्षाबंधन के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। इस दौरान विभिन्न गांवों की महिलाओं ने भगवान वंशीनारायण को सबसे पहले राखी बांधी। इसके बाद ही उन्होंने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर ही मंदिर के कपाट खुलते हैं। अन्य दिनों में इस मंदिर में देवर्षि नारद भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते है इसलिए रक्षाबंधन के दिन यहां मानवों की ओर से पूजा का खास महत्व है।
पंचकेदारों में से एक रूद्रनाथ धाम में ब्रह्मलीन स्वामी सुरेशानंद सरस्वती महाराज की प्रेरणा से इस साल भी अखंड रामायण पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जोशीमठ, दशोली तथा अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस दौरान बेमरू के वजीर देवता के निशान और श्री रुद्रनाथ धाम में भगवान शिव के अद्भुत मिलन से श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। रूद्रनाथ के पुजारी ने ब्रह्मकमल पुष्प तथा प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को आशीष दिया। श्री रुद्रनाथ भंडारा समिति के संयोजक दीपक रावत व रजनीश बजवाल ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। पालिका सभासद सत्येंद्र रावत ने कहा कि विश्व शांति की कामना के लिए यह कार्यक्रम यादगार बना।
संकल्प अभियान के तहत रक्षाबंधन के पर्व पर पेड़ो पर रक्षा सूत्र बाँधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया चिपको नेता स्वर्गीय चक्रधर तिवारी की पुण्य स्मृति पर उनके पर्यावरणीय कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर दर्शन बत्र्वाल ने कहा कि पेड़ों के संरक्षण पर सभी को जोर देना होगा। संकल्प अभियान के सयोजक मनोज तिवारी ने चक्रधर तिवारी की 13 वी पुण्य तिथि पर याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान सुधीर चमोली, दीवान नेगी, सतेश्वरी तिवारी, रश्मि थपलियाल, मनोरमा हटवाल, मालमती रावत, अर्नव तिवारी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन, मोली रोतेला समेत तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
चमोली में उंमग व उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
