चीनी के बढ़ते दामों पर भड़के कांग्रेसी, फूंका सरकार का पुतला

चीनी के बढ़ते दामों पर भड़के कांग्रेसी, फूंका सरकार का पुतला

गोपेश्वर। चीनी के आसमान छूते दामों, बेराजगारी तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिक किटों के वितरण में धांधली के विरोध में कांग्रेसियों ने ड़बल इंजन सरकार का पुतला दहन किया।
चीनी के बढ़ते दामों तथा श्रमिकों के किट वितरण में धांधली पर भड़के कांग्रेसियों ने गोपेश्वर तथा देवाल में केन्द्र तथा राज्य सरकार का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया।
इस अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि चीनी के दाम आसमान छूने लगे है। इसके चलते आम लोगों को चीनी महंगी होने से कुछ दिन बाद चीनी उनसे दूर हो जाएगी। केंद्र सरकार चीनी के दाम बढ़ाने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते ही आम जरूरत की चीजें लोगों से दूर होती चली जा रही हैं। चमोली जिले में श्रमिक किट वितरण में सरकार की धांधली के चलते जरूरतमंदों को किट ही नहीं मिल पा रहे है। उनका कहना था कि गलत वितरण व्यवस्था के चलते श्रमिक किट पाने से वंचित हो गए है। इसमें धांधली सरकार के लिए संकट खड़ा करेगी।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, गौरव फस्र्वाण, गुलाब सिंह बिष्ट, सचिन गडिया, नरेंद्र सिंह पंवार, रधुनाथ फस्र्वाण, प्रकाश डंडरियाल, राकेश सैंजवाल, हर्षवर्धनं, आनंद लाल, विजया कंडारी, लीला रावत, आशा देवी, महिपाल रावत, नरेंद्र सजवांण,जगदीश नेगी, पीपलकोटी के नगराध्यक्ष सुनील हटवाल, सुरेन्द्र राणा,विक्रम बिष्ट, पदमेन्द्र रावत, हिमांशु पंवार,भरत कुंवर, रणजीत लाल, राजेन्द्र बिष्ट, किशन बत््र्वाल आदि मौजूद रहे।
देवाल। देवाल में भी महंगाई, मंदिर चढ़ावा चोरी, मनरेगा मे बदलाव तथा ग्वालदम-नंदकेसरी-देवाल-वाण मोटर मार्ग के बीआरओ के हवाले न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवाल में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल होती जा रही है। आम जनता का सरकार से मोह भंग होता जा रहा है। महंगाई तथा बेरोजगारी ने रही सही कसर पूरी कर दी हैं इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष कमल सिंह गड़िया, राधा देवी, महावीर विष्ट, दलीप कुमार, धर्म सिंह कोटड़ी, कुंदन राम, महेश शंकर त्रिकोटी, गोविन्द सिंह पांगती, खिलाफ सिंह, डीडी कुनियाल, इंद्र सिंह राणा, कंचन बिष्ट, राकेश मिश्रा, सचिन परिहार, प्रदीप दानू, जय सिंह नेगी, अनिता देवी, हंशी देवी, उर्वी दत्त जोशी, भरत राम, भूपाल सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *